IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – मवेशी को बचाते हुए एक कार पलटकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार महिला और पुरुष को चोट लगी है, जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र के घोरतलाब सासाकरण के पास भंडारा महाराष्ट्र से कार क्रमांक एमएच 31 बीबी 9572 में रायपुर जा रही थी कि घोरतालाब के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गए जिसे बचाते हुए कार पलट गई और सड़क से नीचे गड्ढे के पास पेड़ से टकरा गई। कार सवार महिला को अंदरुनी चोट लगी है वहीं युवक को हाथ में चोट आई है।

You missed

error: Content is protected !!