IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी संजय मालेकर पिता स्व चैतुराम मालेकर उम्र 45वर्ष ने रविवार शाम 6बजे अपने घर में पंखे के सहारे गमछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संजय मालेकर पिछले नौ महीने से मुंह में कैंसर होने से बहुत परेशान थे। बहुत ईलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा था। वे नगर पंचायत में वाहन चालक पद पर कार्यरत थे। उनके दो पुत्र है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को  परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सोमवार सुबह  11 बजे अन्तिम संस्कार के लिए शव मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, ईस्टमित्र, सीएमओ गिरीश साहू सहित नगर पंचायत के सम्पूर्ण स्टाफ अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। शोक सभा का भी आयोजन किया गया। शोक सभा को सुरेंद्र सिंह भाटिया, अतुल लारेंस, सीएमओ गिरीश साहू, पार्षद राधे ठाकुर, मनभावन सिंह उईके ने संबोधित करते हुए मृतक को श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!