IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/खडगांव। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खडगाव प्रभारी उप निरी 0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जुआ सट्टा पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर कि ग्राम कहडबरी चौक के पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन से अंको के सामने हार जीत पर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुँच कर आरोपी सुखु राम साहु पिता परदेशी राम साहु उम्र 34 साल साकिन कहडबरी थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव से पुछताछ कर मौके पर उसके कब्जे से एक नग मोबाईल जिसमें 19,000 / – रूपये का सट्टा पट्टी तथा उक्त सट्टा पट्टी दल्ली राजहरा के एक खाईवाल को देना व कमीशन प्राप्त करना बताते हुये नगदी 1000 रकम सट्टा पट्टी खेलाने में प्राप्त हुये को पेश किया मौके पर धारा 4 ( क ) की कार्यवाही कर आरोपी सदर के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई । भविष्य में भी जुआड़ी व सटोरियों के खिलाफ थाना खड़गांव पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा , प्र 0 आर 0 801 कांती लाल कुमेटी , प्र ० आर ० 1254 सत्यपाल बारसागड़े , 1291 संतोष ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही ।

You missed

error: Content is protected !!