IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो मृतक युवक  
राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई निवासी 25 वर्षीय तिलक पिता इंदल राम सिन्हा का शव गुरुवार दोपहर को गुंडरदेही के तालाब में तैरते मिला। सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि युवक मंगलवार रात 11 बजे से गायब था। आखिरी बार वह अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि वे पार्टी मनाने गए थे। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार रात को गायब हुए जोरातरई के युवक की लाश गुंडरदेही स्थित तालाब में तैरती मिली। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। वह किसी साजिश का शिकार हुआ है, उसकी हत्या की गई है।

You missed

error: Content is protected !!