IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ठेलकडीह से राजेश साहू की रिपोर्ट
ठेलकाडीह। ग्राम महरूमखुर्द में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम महरूमखुर्द सार्वजनिक मंच के पास गली में लोगो को शराब पिला रहा है एवं शराब पीने के लिये साधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर समक्ष गवाहन मौके पर पहूंच कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी उमेश वर्मा को लोगो को शराब पिलाते एवं साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकड़ा गया मौके पर देहाती नालसी अपराध क्रमांक 00/22 धारा 36 (C ) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। नाम आरोपी- उमेश वर्मा पिता मयाराम वर्मा उम्र 38 साल साकिन ग्राम महरूमखुर्द थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव, जप्त मशरूका- एक पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब शीलबंद एवं एक पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब का शीशी जिसमें लगभग 90 ML शराब भरा हुआ कीमती 180 रूपये एवं, 02 डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंद आ रही है , 02 पानी पाउच जप्त किया गया l शराब सेवन करने वाले लोग पुलिस पार्टी को देख फरार हो गये मौके पर एक व्यक्ति को लोगो को शराब पिलाते एवं शराब पीने के लिये साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया उक्त व्यक्ति को नाम पता पुछने पर अपना नाम उमेश वर्मा पिता मयाराम वर्मा उम्र 38 साल ग्राम महरूमखुर्द का होना बताया l समक्ष गवाहन मौका पंचनामा तैयार किया गया एवं आरोपी उमेश वर्मा को लोगो को शराब पिलाने साधन उपलब्ध कराने का कोई कागजात लायसेंस नही है। बाद मौके पर समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के उक्त शराब एवं सामाग्री को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से मुताबिक गिर0 पत्रक के समक्ष गवाहन आरोपी उमेश वर्मा को आज दिनांक 08/04/22 के 18/00 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर मुताबिक आदेश मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!