IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद रहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में शातिर चोर से मो.सा.एच.एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी.08 एसी 7858 (किमती 20,000/रू) को जप्त करने में सफलता मिली।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद सफीक अहमद पिता मोह.नजीर खान उम्र 33 साल साकिन वार्ड नं.08 तालाबपारा मोहला थाना मोहला जिला राजनांदगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.01.2022 के 21.00 बजे से दिनांक 24/01/22 08.00 बजे के मध्य घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 17/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी व चोरी गये मोटर सायकल का पतासाजी की गयी। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सस्ते दाम पर मोटर साईकल बेचने की फिराक में है दिनांक 06/04/22 को बताये अनुसार संदेही राजेन्द्र कुमार कुंजाम पिता राम बदन कुंजाम उम्र 38 साल निवासी केशरीटोला थाना अम्बागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया एंव उसके निशादेही पर चोरी गये मो.सा. एच.एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी. 08 एसी 7858 (किमती 20,000/रू) को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम, सउनि दिलीप धुर्व्रे, प्र.आर. तामेश्वर ठाकुर, आरक्षक तुमेन्द्र रात्रे, हमिद यादव, नंद कुमार यादव, पलेश्वर सिदार, गजेन्द्र देवांगन का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!