IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया –  घोरतालाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की शुक्रवार सुबह पैरालिसिस अटैक से निधन हो गया। जिनका गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया है। जानकारी अनुसार घोरतालाब के कांग्रेसी नेता भुवन कोठारी उम्र 48 को गुरूवार रात में पैरालिसिस अटैक आया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित करने खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला सदस्य रामक्षत्री चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू, चंदू साहू, विजय साहू, रेवाराम लाडे़कर सरपंच भर्रीटोला, अमित अग्रवाल सहित क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। जानकारी अनुसार स्व. भुवन कोठारी सतनाम सेवा समिति राजनांदगांव के छुरिया ब्लाक अध्यक्ष थे। कांग्रेस एससी सेल से ब्लाक अध्यक्ष भी रहे। वहीं ग्राम पंचायत घोरतालाब के पूर्व सरपंच और लगातार दूसरी बार वे सरपंच प्रतिनिधि रहे। आगामी आठ अप्रैल को उनके छोटे बेटे की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में वे लगे हुए थे और अचानक यह घटना हो गई। अंतिम यात्रा में जनपद पंचायत छुरिया से पंचायत स्पेक्टर सहित इंजीनियर सचिव, सरपंच आश्रित ग्राम के महिला पंचों सहित ग्राम के समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

You missed

error: Content is protected !!