IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – नगर पंचायत छुरिया में शारीरिक परेशानी झेल रहे 35 वर्षीय युवक ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के गौकरण यादव पिता गोविंद यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मठपारा नगर पंचायत छुरिया ने शुक्रवार पहट 3 बजे भुनेश्वर गंधर्व के पान ठेला दुकान के आगे गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मृतक के छोटे भाई पुरुषोत्तम यादव ने सुचना दी। सुचना पर मौके पर पहुंची छुरिया पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए छुरिया मरच्युरी भेजा गया है। आत्महत्या करने के मामले को पुलिस ने विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है गौकरण यादव अपने शारीरिक बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। परिवारिक जानकारी के अनुसार गोकरण यादव के पैर में फोड़ा हो गया था जो नासूर बन गया था तथा पेट में भी दर्द था पिछले 8 महीने से बहुत बेचैन रहता था। मृतक गौकरण के दो लड़की और एक लड़का है।

You missed

error: Content is protected !!