IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ईव्हीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कर किया गया आरक्षित…विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022

राजनांदगांव 31 मार्च 2022। सामान्य प्रेक्षक श्री शांतनु पी. गोटमारे और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया। ईव्हीएम का रेण्डमाईजेशन कर मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम और वीवीपैट आबंटित किया गया। रिजर्व के लिए मशीनों को चिन्हांकन कर आरक्षित रखा गया हैं। स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रवार आबंटित मशीनों को चिन्हांकित स्थानों में रख दिया गया है। रिजर्व के लिए निर्धारित मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 1 अप्रैल एवं 2 अप्रैल को मशीनों की कमिशनिंग छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के गोदाम में की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से श्री अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से श्री विष्णु लोधी, र्फारवर्ड डेमोकेटिक लेबर पार्टी से श्री महेन्द्र साहू उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!