IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. दिनांक 31.03.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में आगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस एवं एसएसबी की 02 कंपनियों के साथ थाना खैरागढ़ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया,

जो खैरागढ़ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये चौक चौराहों से गुजरी इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की गई कि मतदान के समय किसी प्रकार की अशांति फैलाने या असंवैधानिक कृत्य करने का प्रयास न करें, यदि कोई अप्रिय स्थित घटित होने की संभावना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें संबंधित आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यावाही की जाएगी। मतदान दिवस के दिन अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा पुलिस व एसएसबी के जवानों द्वारा आस पास के गांवों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।

You missed

error: Content is protected !!