IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महाविद्यालय के विद्याथिर्यो ने सीखा अच्छी फोटोग्राफी के गुण, त्रैमासिक फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी हेतु एक दिवसीय आउटडोर कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव।  शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टाण्डेकर के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन.जागृत के मार्गदर्शन में पत्रकारिता विभाग द्वारा त्रैमासिक फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत् एक दिवसीय आउटडोर फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी प्रशिक्षण मास्टर टे्रनर शेखर घोष मुंबई प्रशिक्षित, सहयोगी राजेश साहू एवं सूरज यादव ने कार्यशाला का आयोजन शहर के ऊर्जा पार्क में किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को कैमरे की सेंटिग, कैमरे के प्रकार के बारे में एवं फोटोग्राफी से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया।
विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन.जागृत ने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को कैमरा एवं विडियोंग्राफी की जानकारी होना आवश्यक है। विद्यार्थियों को कैमरे की बारीकियों से अवगत कराने हेतु शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में त्रैमासिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है जिसमें महाविद्यालय के सभी संकाय के रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।  आउटडोर फोटोशूट में ऐंगल का बहुत महत्व रहता है इसलिए प्रायोगिक प्रशिक्षण की आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह आयोजन किया गया है।
प्रशिक्षक राजेश एवं सूरज यादव ने कहा कि प्रकाश के माध्यम से वास्तविक चित्र बनाने का मुख्य साधन कैमरा है। उन्होंने कैमरा से जुड़ी बारिकियों जैसे अपर्चर, आई. एस. ओ., शटर स्पीड, एक्पोजर के बारे मे विस्तार से बताया।  विद्यार्थियों को कैमरा पकड़ने के नियम, कैमरे के प्रकार, लेंस के बारे मेें जानकारी दी।
प्रशिक्षक शेखर घोष ने कहा कि कैमरे के माध्यम से सबसे पहली जरूरत होती है विषय वस्तु को देखना यह कार्य कैमरे में लगे लैंस के द्वारा ही संभव है। इस लिए लैंस कैमरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कैमरे से जुड़ी अन्य जानकारियों को बताते हुए कैमरे के माध्यम से फोटो लेकर उसका प्रैक्टीकल करके दिखाया एवं विद्यार्थियों को अलग – अलग एंगल से फोटो कैसे ली जाती है।  साथ ही कैमरे की मैन्युअल (हस्तचलित) एवं ऑटो कैमरा (स्वचलित) मोड़ से फोटोंग्राफी पर होने वाले प्रभाव को स्पष्ट किया। विद्यार्थियों ने कैमरे से जुड़े  सवालों के बारे में प्रश्र पूछा जिनका संतोषपूर्ण उत्तर दिया गया। छात्र / छात्राओं ने कैमरे से फोटोशूट करने के प्रेक्टिस भी की। विद्यार्थी इस आयोजन से प्रसन्न दिखे।
इस दौरान व्याख्याता अमितेश सोनकर, रेशमी साहू, लोकेश शर्मा सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!