IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के पंचशील नगर स्थित पटवारी के मकान से आभूषण चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 28.02.22 व 01.03.22 के मध्य रात्रि राजनांदगांव के पंचशील नगर ममता नगर में पटवारी शकुनतला वर्मा पति स्व0 दीपक वर्मा उम्र 53 साल निवासी गली नं0 05 पंचशील नगर ने दिंनाक 01.03.22 को थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोडकर घर में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, डीवीआर व सेटअप बाक्स को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजनादगांव मे अपराध क्रं 150/2022 धारा. 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया।

आला अधिकारियों ने किया विशेष टीम का गठन

चोरी की घटना के बाद आरोपी फरार हो गये थे। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनादगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेव के द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर, चौकी चिखली एंव सायबर सेल से अधिकारी व कर्मचारियो को शामिल किया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में  तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय राजनादगांव के नेतृत्व मे लगातार 14 दिनो तक आरोपियों का पतातलाशी में पुलिस जुटी रही।

शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बालाघाट पहुंची पुलिस

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखते हुये पुलिस बालाघाट तक पहुंची तथा फुटेज को खंगालते हुये चोरी में उपयोग किये गये कार का पीछा किये जो बालाघाट में मिली जहॉ पूर्व के अपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्ति जिनका हुलिया फुटेज में आये आरोपियों से मिलान करते हुये तश्दीक करने लगे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में फुटेज में आये व्यक्ति विकास सोनी जैसा दिख रहा हैं कि सूचना पर विकास सोनी की पतासाजी कर  उक्त संदेही से पूछताछ करने पर विकास सोनी ने अपने तीन दोस्तो के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार में राजनांदगांव के रिहायसी इलाके रेल्वे पटरी के किनारे के एक घर में चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपियों ने बताया अपना नाम

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) विकास सोनी उर्फ लुल्ला पिता लखन सोनी उम्र 30 साल  साकिन बालाघाट वार्ड नं0 02 भटेरा थाना कोतवाली (2) इस्माईल खान पिता इजराईल खान उम्र 22 साल साकिन वेन गंगा के किनारे वार्ड नं0 13 बालाघाट (3) साजिद खान पिता हाफिज खान उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 13 बुढी बालाघाट  उत्सव मेडिकल के बाजू में  (4) अनुराग मिश्रा पिता दयाल मिश्रा उम्र 22 साल सा0 सागौन वार्ड नं0 13 दुर्गा माता मंदिर के पास बालाघाट।

आरोपियों से 39 तोला सोना और 716 ग्राम चांदी जब्त

चारो आरोपियों से लगभग 39 तोला सोना व 716 ग्राम चांदी तथा पूर्व में चोरी किये जेवर व चोरी में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट डिजायर कीमती लगभग पच्चीस लाख रूपये का सामान बरामद किया गया। आरोपी विकास सोनी उर्फ लुल्ला पिता लखन सोनी उम्र 30 साल  साकिन बालाघाट वार्ड नं0 02 भटेरा थाना कोतवाली द्वारा पूर्व में भी रायपुर, दुर्ग, भंडारा, गोदिया , बालाघाट मे लगभग दो दर्जन चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका हैं। इस प्रकरण को सुलझाने में थाना कोतवाली, थाना बंसतपुर, चौकी चिखली, एंव सायबर सेल टीम की भूमिका सराहनीय रही।

—————

You missed

error: Content is protected !!