IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के आचार संहित लागू होने की जानकारी देने पश्चात पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं प्रभारी जिला विशेष शाखा राजनांदगांव, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव एवं जिले के समस्त थाना, चौकी, कैम्प प्रभारियों की आगामी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर मीटिंग ली, जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही खैरागढ़ विधानसभा एवं संपूर्ण राजनांदगांव जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। इस दौरान पुलिस के कर्तव्य क्या हैं, विधानसभा चुनाव से पूर्व कानून व्यवस्था व सुरक्षा के साथ-साथ शांतिपूर्ण और निश्पक्ष चुनाव कराने हेतु तैयारियों के बारे में समझाईश दिया गया। चुनाव ड्यूटी हेतु बाहर से आने वाले बल के रूकने एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, पोलिंग बूथों को चेक करने, किसी भी प्रकार की खामी हो तो उसकी पूर्ति करने, प्रत्येक कार्य हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने निर्देशित किया गया। आगामी उपचुनाव के मद्देनजर नशीले पदार्थो की धरपकड़ को और तेज करने एवं माफिया व कोचियों पर लगातार कार्यवाही करने, गुण्डा बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने व लगातार प्रतिबंधक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। थानों में अग्नेह शस्त्रों को जमा करवाने की प्रकिया प्रारंभ करने को कहा गया। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो त्वरित निराकरण करने समझाईश दिया गया। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन बिना अनुमति के ना हो अनुमति प्राप्त करने के पश्चात की इसकी इजाजत होगी। इसी अवधि में होली, सब-ए-बारात, नवरात्रि आदि बड़े त्यौहार भी हैं जिसे शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 में उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निश्पक्ष रूप से सम्पन्न करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये।

You missed

error: Content is protected !!