IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने ग्राम फत्तेपुर एवं करेला गौठान का किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें : कलेक्टर

राजनांदगांव 10 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम फत्तेपुर के नवीन गौठान तथा ग्राम करेला के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए अधिक से अधिक गतिविधियों प्रारंभ करने कहा। गौठान में स्वसहायता समूहों के आजीविका के लिए चार से पांच आर्थिक गतिविधियां चलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने महिला समूह को पापड़, मसाला, बटेर पालन कार्य प्रारंभ करने कहा। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट शेड में ही मशरूम उत्पादन प्रारंभ करें। इससे कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा तथा वर्मी कम्पोस्ट और मशरूम उत्पादन भी जल्दी होगा। गौठानों में बाजार में मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करें। स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित पापड़, मसाला, आचार छात्रावास, आंगनबाड़ी स्कूलों में क्रय किया जा रहा हैं। इससे समूह द्वारा उत्पादित सभी सामग्री का विक्रय होगा।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बाड़ी में फलदार पौधे पपीता, केला लगाएं। गौठान में पशुओं के लिए शिविर लगाने के निर्देश पशु विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने गौठान के स्वसहायता समूह के शेड में रंग-रोगन कार्य करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम खैरागढ़ श्री लवकेश धु्रव, जनपद सीईओ खैरागढ़ श्रीमती रोशनी भक्त टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!