IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने सुदूर वनांचल ग्राम बोगाटोला और सिंघाभेंड़ी गौठान का किया निरीक्षण, गौठान में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाओं के आजीविका बढ़ाने लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिन्हा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के गौठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बोगाटोला और सिंघाभेंड़ी के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि बाड़ी में प्याज, टमाटर, बैगन लगाए गए हैं। जिसे विक्रय कर आमदनी हुई है। कलेक्टर ने महिला समूह के आय बढ़ाने के लिए मुर्गीपालन, बकरी पालन जैसे गतिविधि संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी में केला और पपीता के पेड़ लगाने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वसहायता समूह के महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण लगातार होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम श्री ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ मोहला श्री भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!