IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी विकासखंडों में गौठान महिला मंडई मेला का होगा आयोजन

राजनांदगांव 07 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले के सभी विकासखंडों के गौठान में गौठान महिला मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा। मंडई मेला में विभिन्न महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला में गौठान महिला मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पटपर, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सोनेसरार, छुईखदान विकासखंड के ग्राम जगमड़वा, खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम ठेलकाडीह, अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम कोरचाटोला, मोहला विकासखंड के ग्राम मोहला, छुरिया विकासखंड के ग्राम मासुल एवं राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में गौठान महिला मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!