IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- ऐश्वर्या उर्फ राखी निवासी झिंगावाही टाकडी नागपुर (महाराष्ट्र) की शादी माह दिसम्बर 2021 में विरेन्द्र साहू निवासी गोकुल नगर सोसाईटी राजनांदगांव के साथ समाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। दिनांक 24.02.2022 को मृतका एश्वर्या की अपने ससुराल मकान गोकुल धाम सोसाईटी छत से कूदने से आई चोट के उपचार के दौरान मृत हो गई। थाना बसंतपुर में मर्ग कायम कर जाँच के दौरान मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ किया जो बताये की शादी के कुछ दिन बाद से ही मृतका ऐश्वर्या के पति विरेन्द्र साहू ससुर, चिंता राम साहू एवं सांस लक्ष्मी साहू तीनों के द्वारा ऐश्वर्या को अपने मायके से स्कूटी लाने की बात कहकर प्रताडित करते रहते थे। जिससे प्रताडित होकर ऐश्वर्या साहू घटना दिनांक को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। जाँच पर अपराध धारा सदर का पाये जाने से मृतका के पति, ससुर एवं सांस के विरूद्ध अपराध धारा 304 ( बी ) 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी संतोष सिंह द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 01. विरेन्द्र साहू पिता चिताराम साहू उम्र 30 साल, 02 चिता राम साहू पिता स्व ० भभुत राम साहू उम्र 59 साल और 03 श्रीमती लक्ष्मी साहू पति चिंता राम साहू साकिनान गोकुल नगर सोसाईटी कौरिनभाठा राजनांदगाव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किए। आरोपी पक्ष से मृतका ऐश्वर्या साहू के पिता द्वारा दिये एक लाख रूपये से खरीदे एक्टिवा क्रमांक सीजी / 08 / ए 0 टी 0 / 5232 को जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया। इस कार्रवाई में सीएसपी गौरव राय, बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू, उप निरी. भोला सिंह राजपूत और मप्रआर० मेनका साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!