IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहारा: मामले का विवरण इस प्रकार है पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेशानुसार जिले में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 02.03.2022 को मुखबिर से जानकारी मिली कि रात्रि में एक चार पहिया वाहन छोटा हाथी टाटा एस CG04 JD 6076 में भिलाई से ढारा की रास्ते शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जाना है। सूचना पर तत्काल त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी मोहारा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव व स्टाफ द्वारा ग्राम ढारा में दिनांक 02 और 03 मार्च की दरम्यानी रात को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी खैरागढ़ की ओर से एक टाटा एस छोटा हाथी आ रहा था, रोककर पूछताछ किया गया और वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के पीछे डाला में 15 पेटी शराब रखा हुआ था। जिस के संबंध में वाहन चालक साकिब बद्री पिता जमील अहमद उम्र 29 वर्ष साकिन सेक्टर 6 स्ट्रीट दो क्वार्टर नंबर 1-6 थाना सुपेला जिला दुर्ग को धारा 91 का नोटिस देकर अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ किया गया तो आरोपी के पास शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया, जो मौके पर ही समक्ष गवाहनों के अवैध शराब और वाहन को जब्त किया गया। 15 पेटी जिसमें प्रत्येक में 50-50 पौवा शराब कुल 750 पव्वा प्रत्येक में 180 ml,  बल्क लीटर 135 लीटर मध्य प्रदेश निर्मित शराब कीमती 67500/- व गाड़ी कीमती 200000/- कुल जुमला रकम 267500/- जप्ती किया गया।

पूछताछ पर आरोपी शाकिब ने बताया कि वह भिलाई रामनगर निवासी मोनू उर्फ आदि उर्फ आदित्य मानिकपुरी के कहने पर शराब का परिवहन कर रहा था लिहाजा दोनों आरोपियो के विरुद्ध चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 144/22 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी शाकिब को न्यायिक रिमांड पर लिया गया और एक अन्य आरोपी मोनू उर्फ आदि उर्फ आदित्य मानिकपूरी फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। थाना डोंगरगढ़ के एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 121/22 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम, के फरार आरोपी हिमेन्द्र वर्मा पिता फकीरा वर्मा उम्र 23 साल निवासी सलोनी को गिरफ्तार कर थाना डोंगरगढ़ को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी मोहारा के प्र0आर0 43 चंद्रभूषण सिन्हा, 704 मनोहर सिन्हा, आरक्षक परमानन्द बोगा, शिवलाल वर्मा, आनंद देवाले, लष्मीशंकर कंवर, शाहिद अंसारी, सैनिक योगेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!