IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/जालबांधा: आला अधिकारियों के मार्गदर्शन पर साइबर सेल तथा पुलिस चौकी जालबांधा स्टाफ के संयुक्त टीम के साथ जालबांधा मडई के समय अवैध रूप से बिक्री हेतु 10 पेटी शराब जब्त किया गया था, जिसमें फरार आरोपी संतोष सोनवान पिता बुधराम सोनवान उम्र 45 वर्ष निवासी जालबांधा के खिलाफ पूर्व में अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमें आरोपी फरार था, जिसे आज दिनांक को पता तलाश कर गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन पटवा, सउनि मुन्नालाल भांडेकर, प्रधान आरक्षक रामदयाल सेन, आरक्षक नरेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!