IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। वेतनमान संबंधी लाभ और 13 माह का वेतन दिलाने सहीत 28 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के स्वास्थ कर्मचारी छग स्वास्थ कर्मचारी संघ के बनैर तले आगामी 7 मार्च को कलेक्टोरेट के सामने एक दिवसीय धरना देंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ के जिला अध्यक्ष सत्यम हुमने ने बताया कि छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओपी शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रत्येक जिले में 07 मार्च दिन सोमवार सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजनांदगांव के कर्मचारी सुबह जिला अस्पताल  परिसर में एकत्र होंगे। यहां से निकलकर कलेक्टोरेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। इस धरना प्रदर्शन में जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मचारीगण सामूहिक अवकाश लेकर जिला चिकित्सालय में सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!