IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आरोपी 1रवि जाम्बूलकर उर्फ करेला पिता स्व ईश्वर लाल जाम्बुलकर उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ के नेतृत्व में 01 शातिर चोर से चोरी गये 03 नग बाइक जिसकी कीमत 1,10000/- रू (एक लाख दस हजार रूपये) को जब्त करने में सफलता मिली है।

तीन विभिन्न मामलों में :-     

(1) प्रार्थी सागर यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र 30 साल निवासी कंडरापारा डोंगरगढ का दिनांक 12/09/2021 को अपने वाहन क्रमांक सी.जी. 08-4428 एचएफ डीलक्स को रेल्वे स्टेशन सामुदायिक भवन के पास खडी कर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था, वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नही मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 538/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

(2) प्रार्थी मायाराम यादव पिता सरजू प्रसाद यादव उम्र 37 साल साकिन फुटबाल ग्राउंड रेल्वे कालोनी डोंगरगढ का दिनांक 27/09/2021 को अपने वाहन क्रमांक यू.पी.40 पी 4773 स्प्लेडर प्लस को रेल्वे आफिस सायकल स्टैण्ड के पास खडी कर डियुटी करने चला गया वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नही मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 562/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

(3)  प्रार्थी हरिश प्रसाद गौर पिता धन्नू लाल गौर उम्र 50 साल साकिन फुटबाल ग्राउंड के पास रेल्वे कालोनी डोंगरगढ का दिनांक 24/02/2022 को अपने वाहन क्रमांक सी0जी0 08 ई- 9424 को पुराना आफिस रेल्वे स्टेशन के पास खडी कर रखा वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नहीं मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 137/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चैलंज के रूप में लेते हुये लगातार अज्ञात आरोपी और चोरी गए वाहन की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वाहन बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम रवि जाम्बुलकर उर्फ करेला पिता ईश्वर लाल जाम्बुलकर निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ का रहने वाला बताया। वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर पृथक-पृथक दिनांक 12/09/2021 दिनांक 27/09/2021 दिनांक 24/02/2022 को रेल्वे स्टेशन के पास से 03 नग बाइक को डूप्लीकेट चाबी से चालू कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने व जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 01/03/2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

उक्त मामलों को सुलझाने में निरीक्षक बीआर बिसन, सउनि तुलाराम बांक, म.प्र.आर. 504 ए.पी.शीला, प्र.आर. 214 महादेव साहू, प्र.आर. 48 परमेश्वर यादव, आर. 965 वीर बहादुर, आर.954 राजेन्द्र नाविक, की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!