IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान निजात के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय महादेवा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय  के नेतृत्व मे थाना कोतवाली प्रभारी अलेक्जेन्डर किरो द्वारा टीम गठित कर राजनांदगांव शहर में गांजा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में राजनांदगांव के गांजा सरगना पुखराज चंदेल के खुलासे के आधार पर संदेहीयों पर मुखबिर लगाया गया था। मुखबिर द्वारा थाना कोतावाली पुलिस को सूचना मिली कि गंज चौक राजनांदगांव में आरोपी महिला रजनी बाई ढीमर पति स्व. श्रीधर ढीमर उम्र 40 साल अपने मकान में गांजा बिक्री करने के लिये रखी है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा सह. उप. निरी. अनिल यादव के साथ प्रआर 155, प्रआर 280 संदीप चौहान, म.प्रआर 717 कल्पना अंबादे, आर 1078 महेन्द्र पाल जोशी रवाना होकर मौके पर पहुंचकर गवाहो के समक्ष विधिवत आरोपी महिला  रजनी बाई ढीमर के मकान तलाशी पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरा 5.200 किलोग्राम गांजा व गांजा बिक्री की रकम 1230 रूपय को जप्त किया गया। आरोपी महिला  का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन डी पी एस एक्ट का अपराध पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!