IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 43.51 करोड़ का आंकड़ा पार किया, और भी है ताजा अपडेट…
-रिकवरी दर बढ़कर 97.35 प्रतिशत हुई
-पिछले 24 घंटों के दौरान 39,361 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
-भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,11,189) की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है
-लगातार 49 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (3.41 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

xreporter news: 26 JUL 2021 by PIB Delhi
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 43.51 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक 52,95,458 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 43,51,96,001 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 18,99,874 खुराक लगाई गई हैं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,02,87,343
दूसरी खुराक 77,06,397
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,78,56,000
दूसरी खुराक 1,08,45,879
आयु समूह 18-44 वर्ष पहली खुराक 13,91,72,057
दूसरी खुराक 62,18,541
आयु समूह 45-59 वर्ष पहली खुराक 10,09,68,508
दूसरी खुराक 3,45,89,799
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 7,35,18,799
दूसरी खुराक 3,40,32,678
कुल 43,51,96,001

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,79,106 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 35,968 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00189HT.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 39,361 दर्ज किए गए।

लगातार 29दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002F0QF.jpg

भारत के सक्रिय मामले 4,11,189के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Y98R.jpgदेश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 11,54,444परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.74 करोड़ (45,74,44,011) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.41प्रतिशत रही। लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 49दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043BBJ.jpg

 

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!