IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/खैरागढ़। मामले का विवरण इस प्रकार है-आवेदक दीनदयाल पिता चैनू साहू उम्र 20 साल निवासी धानीखुंटा ने थाना खैरागढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने खेत में काम करने गया था। पुरानी रंजिश को लेकर अनावेदकगण 01 विनोद विश्वकर्मा पिता ईश्वरी विश्वकर्मा उम्र 23 साल, 02 शिवराम यादव पिता किशुन यादव उम्र 20 साल साकिनान धानीखुंटा थाना खैरागढ़, 03 विजय यादव पिता चैतुराम यादव उम्र 19 साल, 04 तुलेश्वर पिता जीवन लाल जाति गोड उम्र 21 साल, 05 दिपेश पिता ढारासिंह जाति गोड उम्र 19 साल सकिनान मानपुर थाना गंडई, 06 राहुल यादव पिता गिरधारी यादव उम्र 21 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़, 07 विकेश यादव पिता खेदु यादव जाति यादव उम्र 19 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़, 08 राजा यादव पिता रामचरण यादव उम्र 22 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़, 09 देवेन्द्र निषाद पिता दिनेश निषाद उम्र 19 साल साकिन बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ द्वारा उसके साथ मारपीट कर चोट पहुचाई गई। जांच करने गई पुलिस से भी आरोपियों ने विवाद किया। खैरागढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार एसडीएम के समक्ष पेश कर आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!