IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/सुरगी। मामले का विवरण इस प्रकार है-प्रार्थी ने पुलिस चौकी सुरगी में एक लिखित आवेदन देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर उसे तथा उसके परिवार को बदनाम कर रहा है। मामला महिला संबंधी एवं गंभीर होने से आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायबर सेल राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त कर फेक आईडी संचालित करने वाले मोबाईल नंबर के धारक के विरूद्ध दिनांक 22.02.2022 को पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 130 / 2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुरगी स्टाफ द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी मनीष साहू पिता प्रेमलाल साहू, उम्र करीबन 23 वर्ष, निवासी जंगलेसर, हाल मुकाम संजय नगर लखोली राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त किया गया और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर टीम राजनांदगांव, निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी, प्रआर 726 शिशुपाल भालाधरे, आर. 1538 दुष्यंत राणा पुलिस चौकी सुरगी की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!