IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

छुरिया – सड़क चिरचारी के पास कटिंग में बुधवार को बाइक सवार को कार ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे कटिंग के पास बाइक क्रमांक सीजी 04 सीआर 8691 में सवार बुजुर्ग प्रेमलाल सोरी पिता झगरू सोरी उम्र करीब 70 वर्ष निवासी विचारपुर दर्रेकसा महाराष्ट्र जो देवरी महाराष्ट्र की ओर से सड़क चिरचारी के तरफ आ रहा था कि पीछे से आ रही कार क्रमांक एम एच 35 पी 2246 के चालक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। बाइक सवार प्रेमलाल उछल कर कार में गिर गया। जिससे सिर और हाथ में चोट लगा है। जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया है, कार का शीशा भी टुट गया है। बताया जा रहा है कार में सवार व्यक्ति महाराष्ट्र से दुर्ग में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!