IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/खड़गांव। थाना खड़गांव प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराध क्र . 92/2021 धारा 363 भादवि की अपहता के पता तलाश हेतु सायबर सेल सहयोग से अपहृता का मोबाईल नंबर प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर ग्राम बिरूटोला थाना डोगरगांव में निर्मला बाई नांदेश्वर के घर से बरामद किया गया। जिसे पूछताछ के दौरान आरोपी नुतन नांदेश्वर पिता नागो राव नांदेश्वर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने से वर्तमान में गर्भवती होना बताने से प्रकरण में धारा 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) भादवि व 4 , 6 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को वर्धमान नगर राजनांदगांव से दिनांक 21.02 2022 को रात्रि में पूछताछ पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 22.02.2022 को  न्यायालय (फाट्रेको) राजनांदगांव में पेश किया जाकर जेल भेजा गया। उक्त अपहृता एवं आरोपी के पता तलाश में थाना प्रभारी उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आर. 913 हेमन्त सुर्यवंशी, 531 रवि साहू, 1262 रामनारायण चंदेल, 1291 संतोष ठाकुर तथा सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक हेमंत साहू व आदित्य ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!