राजनांदगांव/छुरिया। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 18.02.2022 को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक MH 30 BID 2082 में अवैध रूप से मवेशी तस्करी किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर छुरिया थाना से सउनि मेघनाथ सिन्हा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना छुरिया से टीम तैयार कर नगर पंचायत के सामने मेन रोड खुंटाछुरिया के पास पर नाकाबंदी किया गया। नाकाबंदी के दौरान चिचोला की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक MH 30 BD 2082 रोका गया, उक्त वाहन का चालक पुलिस टीम को देखकर अपने ट्रक को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन के डाला में लगे बारदाना को खोलकर चेक करने पर डाला के अंदर 20 नग भैंस-भैंसी भरी हुई थी। चारा – पानी की कोई व्यावस्था नहीं थी। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी एवं वाहन स्वामी का पता तलाश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक 799 संतोष नायक, प्रधान आरक्षक 780 अंजीत नेताम, आर 1443 भानूप्रताप वर्मा, आर 1662 प्रकाश कुरै एवं डॉयल 112 में तैनात प्रआर ० 529 जग्गुराम कंवर का विशेष योगदान रहा।


