आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण जरूरी, आरसेटी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण
- मातेखेड़ा में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का बढ़ाया हौसला: जिला पंचायत अध्यक्ष
राजनांदगांव/ छुरिया। ग्राम पंचायत मातेखेड़ा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के माध्यम से 7 फरवरी से 16 फरवरी तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, जिसमें आरसेटी के संचालक अभिषेक ठाकुर, मास्टर ट्रेनर सरोज साहू के सानिध्य में बिहान समूह की महिलाओं को मोमबत्ती, हर्बल साबुन, फिनाइल, निरमा, हैडवास ,हार्पिक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। समापन दिवस पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू , जिला पंचायत सभापति श्रीमती ललिता कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ,जनपद सदस्य, सरपंच के आतिथ्य में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रशिक्षण ले रहे महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहे. महिलाएं किसी से कम नहीं है। शिविर के माध्यम से ग्रामीण महिलाए आत्मनिर्भर होंगे।आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरी हैं।इन महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण टिकेश्वरी, पंचबत्ती, लोकेश्वरी ,डाकेश्वरी, तारिका, बेबी ,गणेश्वरी, रिंकी ,गंगाबाई, बसंती साहू, ललिता बाई ,गंगाबाई कांतिबाई, ममता ,दीपिका, कीर्ति साहू,एवंतीन साहू ,नन्दकुमार कंवर, भगवती साहू, मोतिम कोर्राम, मीना बाई, वेदमती, पूर्णिमा ,झामेश्वरी, पुष्पा बाई, पार्वती साहू, राही साहू, तोमेश्वरी एवं अन्य ने प्रशिक्षण लिया।

Sub editor

