राजनांदगांव। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.02.2022 को थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत आरोपी राजेश मंधानी पिता स्व ० गोविन्द दास मंधानी निवासी लालबाग से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1,00020 / रूपये, आरोपी संतोष साहू पिता मोती राम साहू निवासी कुंआ चौक नंदई थाना बसंतपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 630 / रूपये , एवं आरोपी अरविन्द्र रंगारी पिता स्व ० जगन्नाथ रंगारी निवासी रामनगर वार्ड नंबर 30 राजनांदगांव थाना कोतवाली से सट्टा पट्टी , नगदी रकम . 1010 / रूपये , एवं आरोपी दया शंकर पिता स्व 0 बिसेलाल साहू निवासी इंदिरा नगर राजनांदगांव से सट्टा पट्टी , नगदी रकम 330 / रूपये जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध 4 ( क ) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर चारो सटोरियो को धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर इस्तागाशा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उप निरीक्षक भोला सिंह, सउनि प्रकाश सोनी, प्रआर शंभूनाथ द्विवेदी, प्रआर बसंत राव, मप्रआर . मेनका साहू की सराहनीय भूमिका रही।


