राजनांदगांव/खड़गांव। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खड़गांव प्रभारी उप निरी० नरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 16.02.2022 को मूखबिर से सूचना मिली कि अति संवेदनशील ग्राम उसमाल में अवैध तरीके से महुआ से शराब का निर्माण किया जा रहा है और बेचा जा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। आरोपी रामप्रसाद ताम्रकार पिता मंगल ताम्रकार उम्र 50 वर्ष निवासी उसमाल थाना खड़गांव के बाड़ी में शराब निर्माण हेतु रखे हुये दो नग जर्मन का गंजी, जर्मन का ढक्कन पाईप लगा हुआ, एक काले रंग के गेलन में रखे 45 लीटर कच्ची महुआ शराब हाथ भट्टी का बना हुआ मिला। जिस संबंध में नोटिस देने पर कोई वैध लाईसेंस आरोपी के पास नहीं होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी . नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आर. 913 हेमन्त सूर्यवंशी, 1711 नरेन्द्र ध्रुव तथा 1458 महेश मेरिया की सक्रिय भूमिका रही।


