IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। थाना मोहला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 15/02/22 को पेट्रोलिंग दौरान मूखबिर से सूचना मिली कि स्वराज माजदा से अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन कर पानाबरस की ओर से बोगाटोला ले जा रहे है। सूचना तस्दीक हेतु स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 08 ए.एच.1972, सीजी 08 एएल 0285 और सीजी 08 एएच 5526 को रोककर चेक किया। वाहनों में रेत भरा होना पाया गया। मौके पर वाहनों के चालक कृष्ण जयकर पिता पुरूराम जयकर उम्र 39 साल निवासी जोबटोला थाना अं . चौकी जिला राजनांदगांव, मोहन लाल पिता कृष्णा राम सिन्हा उम्र 35 साल साकिन गिधाली थान मोहला और दानी राम कोर्राम पिता संतोष कुमार कोर्सम उम्र 26 साल साकिन रेंगाकटेरा थाना मोहला को रेत के अवैध परिवहन करते हुए राजस्व और थाना मोहला पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा वाहनों को जब्त किया गया। प्रकरण तैयार कर खनिज अधिकारी को भेजा गया।

error: Content is protected !!