छुरिया – भारत सरकार की नीतियों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पिछड़े इलाकों में गरीबी के कल्याणार्थ सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार की नीतियों के अनुसार जिला राजनांदगांव के पिछड़े इलाकों के अलग-अलग गांव में सीएपी कैंप श्री श्रीपाल सेनानी 38 वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सोमवार को ग्राम पंडरापानी तहसील छुरिया जिला राजनांदगांव में सीएपी के तहत मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डॉक्टर रमणीक मन्टू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच की गई और दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मच्छर दानी का वितरण किया गया। विजेंद्र सिंह उप सेनानी 38 वी वाहिनी ने ग्रामीणों से भेंट की और उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम पंडरापानी के सरपंच कल्पना बाई मंडावी उपसरपंच बैशाखू राम मंडावी भी उपस्थित थे। नरेश कुमार लेघा सहायक सेनानी 38 वी वाहिनी की देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के तहत कुल 105 परिवारों के लगभग 109 में ग्राम की 52 महिलाएं और 38 पुरुष सहित 20 बच्चों को लाभ पहुंचाया गया।
