IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में जिले के न्यायालयों से जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 12 फ़रवरी 2022 को राजनांदगाँव ज़िले में तामिल स्थायी वारंट की संख्या – राजनांदगाँव डिविजन में 26, खैरागढ़ डिविज़न में 10, डोंगरगढ़ डिविज़न में 08, अंबागढ़ चौकी डिविज़न में 06, मानपुर डिविज़न में 02, गंडई डिविज़न में 01 एवं बोरतलब थाना में 05 (गिरफ़्तारी वारंट) , लालबाग थाना में 03( गिरफ़्तारी वारंट ) *कुल 61 स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल किये गये हैं। इस अभियान में राजनांदगांव पुलिस की 25 टीम विभिन्न क्षेत्रों में वारंटियों की पतासाजी में लगी हुई है। जिससे आने वाले दिनों में और ज्यादा स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली होगी और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!