IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। विवाहिता की खुदकुशी मामले की जांच पर से डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृतका सेवतीबाई तुमरेकी पति रामकुमार तुमरेकी उम्र 35 साल, निवासी लक्ष्मणभरदा, थाना डोंगरगांव द्वारा दिनांक 14.10.2022 को अपने घर में खुद को आग लगा ली थी। इस घटना में मृतका बुरी तरह झुलस गई थी। जिसे इलाज के लिए रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दिनांक 18.10.2021 को उसकी मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर ही रही थी कि मृतका के पिता त्रिभुवन पुर्राम द्वारा आरोपी रामकुमार तुमरेकी के विरूद्ध एक लिखित आवेदन पेश किया गया। लिखित शिकायत में बताया गया कि उसका पति मृतका को प्रताड़ित करता था तथा मारपीट करता था। जिसके कारण मृतका ने खुदकुशी की। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि दिनांक घटना 14.10.2021 को भी मृतका के पति द्वारा शराब पीकर मृतका के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट किया, आत्महत्या करने से दुष्प्रेरण किया। जिससे तंग आकर मृतका अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर अपने शरीर पर आग लगा ली, आत्महत्या कर लिया। आरोपी पति रामकुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!