छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की नीतियों के तहत श्री श्रीपाल सेनानी 38 वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को वनांचल ग्रामों के ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने व स्थानीय जनता के कल्याण के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 38 वी वाहिनी की द समवाय जोब तहसील छुरिया राजनांदगांव द्वारा दिनांक 09.02.2022 को ग्राम ग्वालदंड में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम ग्वालदंड में 05 नग सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। बल के जवानो द्वारा ग्रामीणों के लिए जलपान एवं बच्चों को टॉफी बिस्कुट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के श्री श्रीपाल सेनानी 38 वी वाहिनी व द समवाय अधिकारी जोब व हिमवीर एवं स्थानीय पुलिस के कर्मी पुलिस चौकी जोब तथा ग्राम पंचायत के सरपंच कल्पना बाई मंडावी, उपसरपंच वैशाखु मंडावी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुरक्षाबलों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढी़ तथा सुरक्षा बलों के द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों की सराहना देखने को मिली।
