IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार अधिक किसानों ने किया धान का विक्रय, समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड… इतने क्ंविटल की हुई खरीदी

  • जिले में धान खरीदी महाअभियान उत्सव के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का रहा माहौल
  • समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड 8246039 क्ंविटल धान राजनांदगांव जिले में हुई
  • पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार अधिक किसानों ने किया धान का विक्रय
  • कलेक्टर के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर धान खरीदी का कार्य हुआ सफलतापूर्वक पूर्ण
  • पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंविटल धान की हुई खरीदी

राजनांदगांव 08 फरवरी 2022। जिले में धान खरीदी महाअभियान उत्सव के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड 8246039 क्ंविटल धान राजनांदगांव जिले में हुई। पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंविटल धान की खरीदी हुई। 1 दिसम्बर से 7 फरवरी तक लगातार धान की खरीदी की गई। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।  पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया। इसके साथ ही धान का उठाव भी तेज गति से चल रहा है।
पिछले वर्ष 2020-21 में 7605908 क्ंविटल धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष 8246039 क्ंविटल धान राजनांदगांव जिले में हुई। पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंविटल धान की खरीदी हुई। अब तक जिले में 46 लाख 42 हजार 730 क्ंविटल लगभग 56.26 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जो कि विगत वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक धान का उठाव किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग, मार्कफेड विभाग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों ने लगातार कड़ी मेहनत की। असामयिक वर्षा से धान की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया गया। धान को कैप कव्हर से ढंककर सुरक्षित रखने का कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए हरसंभव कार्य किए गये और अच्छी व्यवस्था की गई। जिसकी सुखद परिणाम यह रहा कि अबाधित रूप से धान की खरीदी संपन्न हुई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!