IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के नवागांव बाबूटोला वार्ड क्रमांक 1 में बीती रात को एक युवक की उसी के घर के पास चाकू से गोद कर हत्या करने कर दी गई। सूचना मिलते ही चिखली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बजरंगपुर नवागांव के वार्ड-1 बापूटोला निवासी 27 वर्षीय विजय खरे की लाश मंगलवार को उसके घर के पास ही नाली में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर विवेचना में जुटी है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते मृतक विजय खरे की हत्या की गई होगी। पुलिस भी यही आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले में शादी का कार्यक्रम था। शोर के चलते घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। आरोपियों द्वारा मृतक विजय के चेहरे और पैर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा गया। सीएसपी गौरव राय ने मीडिया को बताया कि बाबूटोला में एक युवक की हत्या हुई है। आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया होगा। कुछ संदेहियों की तलाश जारी है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!