IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आज की महिलाओं को शक्तिशाली बनाने की उद्देश्य से प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न… प्रशिक्षण में कराते की बारीकिय को अभ्यास के माध्यम से सीखा

  • प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से कराते की बारीकिय को अभ्यास के माध्यम से सीखा
  • ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक बैच में 35 महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाभिमान एवं नारी सम्मान विषय पर प्रशिक्षित किया
  • किशोरी बालिकाओं को 03 माह का यह कराते प्रशिक्षण प्रदान किया

राजनांदगांव। जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा महिला सशक्तिकरण “मिशन-शक्ति” परियोजना के अंतर्गत कराते प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-बेलगांव में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आदिल खान, सचिव, जिला कराते संघ राजनांदगांव, छबील राम साहू, सरपंच बेलगांव, रामभरोसा साहू, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, गणेशिया यादव, प्राचार्य, हीराराम लोधी, शिक्षक, परसराम साहू, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की रूपरेखा व प्रशिक्षण के संबंध में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आज की महिलाओं को शक्तिशाली बनाना है फिर महिला शहरी हो या ग्राम की। इस परियोजना में तीन विषयों पर मुख्य रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त करना है। ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक बैच में 35 महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाभिमान एवं नारी सम्मान विषय पर प्रशिक्षित किया जायेगा। आज के समापन समारोह में कराते प्रशिक्षण इसी का एक भाग है।

ग्राम पंचायत बेलगांव के किशोरी बालिकाओं को 03 माह का यह कराते प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें इन्होंने प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से कराते की बारीकिय को अभ्यास के माध्यम से सीखा। मुझे यह आशा है कि जिन प्रतिभागियों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे भविष्य में आत्मसुरक्षा की दृष्टि से मजबूत रहेगें। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर आगे भविष्य में बहुत सारी संभावनाएं है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। ग्राम पंचायत बेलगांव के सरपंच श्री छबील राम साहू ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे ग्राम के लिए गौरव की बात है कि जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा यह प्रशिक्षण यहां किया गया एवं इन्होेंने कराते के होने वाले कैंप जो कि भिलाई में आयोजित किया गया था भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर एवं अन्य मेडल प्राप्त किये। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर हमारे ग्राम के बच्चे उत्साहित है एवं मुझेे लगता है कि इनकी आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। मै चाहंूगा की संस्था इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से हमारे गांव के बच्चों एवं महिलाओं के लिए अन्य योजनाएं लागू करें, जिससे ग्राम के सभी लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षक एवं जिला कराते संघ राजनांदगांव के सचिव आदिल खान जी ने अपने पूरे प्रशिक्षण अवधि के अनुभव को बताते हुए कहा कि ग्राम बेलगांव के प्रतिभागी बेहद आत्मविश्वासी एवं मेहनती है, इन्होंने कड़ी मेहनत का परिचय दिया है, जो बच्चे दो साल, तीन साल में जिन चिजों को सीख पाते है, इन्होेंने इसे 03 माह में ही सीख लिया। केवल सीखा ही नहीं इन्होंने भिलाई कराते कैंप में जीत हासिल कर अपने आप को साबित भी किया कि वास्तव में कराते के जो तकनीक है उसे हमनें सीखा है एवं उसका प्रयोग किया है। सभी प्रशिक्षित प्रतिभागी बच्चों एवं महिलाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के जिला श्रोत समन्वयक श्री जितेन्द्र जंघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के लिंक वर्कर संतोषी राजपूत एवं अंकिता गोस्वामी का सहयोग प्राप्त हुआ।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!