IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में हुई सर्वाधिक धान खरीदी, प्रदेश में राजनांदगांव रहा प्रथम

  • खरीफ विपणन वर्ष 2021-22
  • जिले में अब तक के धान खरीदी वर्षों में किसानों ने इस वर्ष किया सर्वाधिक धान का विक्रय
  • किसानों से रिकार्ड 8246039 क्ंविटल धान की खरीदी की गई

राजनांदगांव 07 फरवरी 2022। जिले के धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के अंतिम दिन में लगभग सभी किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक धान की खरीदी कर प्रथम स्थान पर रहा। इस वर्ष किसानों से रिकार्ड 8246039 क्ंविटल धान की खरीदी की गई। जो अब तक के धान खरीदी वर्षों में सबसे अधिक है। शासन द्वारा 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला धान खरीदी कार्यों में लगी हुई थी। जिससे किसानों को अपने मेहनत का फल मिल सके। धान खरीदी के दौरान असामयिक वर्षा से कुछ किसान अपने धान का विक्रय नहीं कर पाए थे। शासन द्वारा किसानों के हित का ध्यान रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी किया गया। जिससे धान बेचने से छूटे हुए किसानों ने टोकन कटवाकर पूरा धान का विक्रय कर लिया।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला द्वारा धान खरीदी अवधि में किसानों की समस्या को दूर करते हुए सभी पात्र किसानों का धान क्रय किया गया। इसके साथ ही पंजीयन, रकबा संशोधन, पंजीयन स्थानांतरण, पंजीयन रिस्टोर, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण सुधार, टोकन, नाम सुधार, बैंक खाता संशोधन में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर धान खरीदी की गई।

असामयिक वर्षा के कारण धान खरीदी में देरी होने वाले किसानों का टोकन जारी कर धान विक्रय के लिए सुविधा दी गई। धान खरीदी उत्सव में 7 फरवरी तक 8246039 क्ंविटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में लगभग शत प्रतिशत पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। वहीं धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव भी लगातार किया जा रहा है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 4635323 क्ंविटल लगभग 56.21 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिसके तहत राईस मिलर्स द्वारा 2016063 क्ंविटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 2619260 क्ंविटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है।
कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के उपार्जन केन्द्रों से लगातार राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा धान का उठाव अवकाश के दिनों में भी कराया गया। ताकि पंजीकृत कृषक को धान विक्रय करने में किसी प्रकार असुविधा न हो। जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान का शीघ्र डीओ और टीओ के माध्यम से धान उठाव किये जाने के लिए आगामी 15 मार्च 2022 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन आदि की व्यवस्था से धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया गया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!