IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दिग्विजय महाविद्यालय मे गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण व शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय मे प्राचार्य डा. के.एल.टांडेकर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारत एक गणतंत्र राष्ट्र है जो हमे संविधान ने दिया है। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक स्वतंत्र प्रभुत्व संपन्न गणराज्य बना। इस संविधान ने ही देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किया जिसके लिये हमारे स्वाधीनता संग्राम सेनानी अंग्रेजों से संघर्ष करते रहे। ध्वजारोहण के पश्चात महाविद्यालय परिवार ने महाविद्यालय मे अध्ययन किये उन शहीदों को पुष्पाणजली देकर नमन किया जो माओवादियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दिये । इस अवसर पर एन एस एस के विद्यार्थियों को प्राचार्य ने बी व सी प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस अधिकारी प्रो नूतन देवांगन ने किया। कार्यकम मे सभी वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, जनभागीदारी सदस्य श्री विकास गजभिये, श्री मनीष गौतम, सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!