IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालूटोला की आश्रित ग्राम बापुटोला में दुकान दार ने मास्क नहीं लगाया था बहुत समझाने के बाद भी मास्क नहीं लगाने पर कलेक्टर द्वारा दुकान शील कर जुर्माना लगाने निर्देशित किया है। मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, छुरिया तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, छुरिया बीएमओ डॉ रागिनी, बीपीएम रोशन नंदेश्वर सहित अधिकारी कर्मचारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। चिचोला से छुरिया पहुंच सड़क किनारे बापुटोला के व्यवसायिक परिसर में गुंजन गिफ्ट एंड फोटो फ्रेमिंग सेंटर के पास अचानक कलेक्टर सहाब रूकें जहां दुकान दार ने मास्क नहीं लगाया था ना ही ग्राहकों ने मास्क लगाया था। दुकानदार चरण लाऊत्रे को टीकाकरण के बारे में पुछा टीका नहीं लगाया हूं कहां गया और जिस पर टीका नहीं लगा है तो मास्क लगा लो मास्क लगाने बहुत समझाया गया यहां तक मास्क देने बाद भी नहीं लगाया गया जिस कारण दुकान को सील कर जुर्माना लगाने निर्देशित कर कलेक्टर दौरे पर निकल गए।  बताया जाता है यहां पर कुछ दूरी पर पीछे में हायर सेकंडरी स्कूल है जहां पढ़ने आने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आना होता है। निर्देश के बाद गुंजन गिफ्ट एंड फोटो फ्रेमिंग सेंटर दुकान को सील कर दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!