IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया –  शराब का अवैध परिवहन और बिक्री पर लगातार छुरिया पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के द्वारा टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर छुरिया में रोड फॉरेस्ट बैरियर के पास नाकाबंदी कर कल्लू बंजारी की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 सीएम 9976 को रोककर आरोपी चंद्र कुमार नेताम पिता धनवा राम नेताम उम्र 33 साल एवं आरोपी चतुर सिंह विश्वकर्मा पिता मदनलाल उम्र 25 साल दोनों निवासी ग्राम टिपानगढ़ थाना गैंदाटोला के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 48 नग पौवा देशी संत्री महाराष्ट्र निर्मित शराब किमत 2880 रूपया को अवैध रूप से परिवहन कर रहें थे। उक्त शराब एवं मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है आरोपियों का कृत्य अजमानतीय होने से जुडिशियल रिमांड पर  न्यायालय में पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र प्रधान आरक्षक संतोष नायक, आरक्षक फुलेंद्र राजपूत, आरक्षक अश्वनी वर्मा का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!