IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आला अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अवैध रूप से शराब बिक्री और जुआ सट्टा पर अंकुश लाने हेतु डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनाये रखने थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार शहरी इलाके, ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर गस्त पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 27/01/2022 को थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा को पृथक-पृथक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि बुधारीपारा निवासी विष्णु टेम्भूरकर अपने घर के सामने और ग्राम मुढिया मोहारा का संजय सिरमौर नाम का व्यक्ति ग्राम बेलगांव के पास लोगों को शराब विक्रय कर रहा है। सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम रवाना कर मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 1- आरोपी विष्णु टेम्भुरकर पिता राजेन्द्र टेम्भुरकर उम्र 22 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ के कब्जे से 36 पौवा आई कॉन प्रीमियम व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एम एल भरी हुई जुमला शराब की मात्रा 6.480 बल्क लीटर कीमती 4320 / रू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 76/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। 2- आरोपी संजय सिरमौर पिता कृष्ण सिरमौर उम्र 24 साल साकिन मुढिया मोहारा पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ के कब्जे से 04 बोतल जम्मू व्हिस्की अग्रेजी शराब एंव 04 बोतल गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक बोतल में 750-750 एम एल भरी हुई जुमला शराब की मात्रा 6.53 बल्क लीटर कीमती 3200 / रू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 77/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!