IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 26.01.2022 प्रार्थी अशोक कुमार निर्मलकर निवासी गौरीनगर राजनांदागव रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने पुराने घर को तोड़कर उसमें लगे 03 नग लोहे के एंगल, 1/2 क्विंटल लोहे का राड एवं सार्वजनिक डस्टबिन जिसे मैं गौरीनगर शीतला मंदिर के सामने रखा था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी पता तलाश हेतु एक टीम चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में गठित कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश हेतु कंट्रोल रूम राजनांदगांव से संपर्क कर सी.सी.टी.वी. के फुटेज के माध्यम से एक टाटा छोटा हाथी में एक व्यक्ति कुछ सामन ले जाते दिखा। जिसे संदेह के आधार पर पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो पुलिस को गुमराह प्रयास कर रहा था जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर गौरीनगर शीतला मंदिर के पास रखे लोहे के छड, लोहे एंगल एवं सार्वजनिक डस्टबिन को चोरी कर टाटा छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04, जेबी 7841 में डालकर नया बस स्टैण्ड में अपने होटल के पास छिपाकर रखना तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन को अपने घर के पास खडा करना बताये आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गयी 06 नग लोहे के कटे हुए एगल, 1/2 क्विंटल लोहे का राड एवं सार्वजनिक डस्टबिन एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन टाटा छोटा हाथी को आरोपी के दुकान के पास से बरामद किया गया। आरोपी तौफिक खान पिता आसिफ खान उम्र 24 साल निवासी गौरीनगर वार्ड न ० 13 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!