IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जालबांधा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन पटवा के नेतृत्व मे दो प्रकरणों में 04 आरोपी गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण क्रमांक 01- प्राथीयां की रिपोर्ट पर आरोपी रिश्ते के जेठ द्वारा विवाहिता की बेज्जती करने की नियत से घर अंदर अनाधिकृत प्रवेशकर उनके साथ छेड़छाड़ किया। रिपोर्ट पर अपराध कमांक 50/22 धारा 454,354 भादवि कायम कर विवेचना दौरान त्वरित कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र मौर्य पिता गुलाबदास मौर्य उम्र 31 साल साकिन पाण्डुका को 03 घण्टो के अंदर गिरफ्तार कर ज्युडिश्यल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण क्रमांक 02- मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक को ग्राम सिंघौरी मे मंदिर के पास दबिश देकर आरोपी 1. अजीत महिलांगे पिता घनश्याम महिलांगे उम्र 45 साल 2. नरसिंग पाल पिता रामशरण पाल उम्र 29 साल 3. बबुआ पिता परदेशी वर्मा उम्र 58 साल साकिनान सिंघौरी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे फड़ से नगदी रकम 790 / रू .52 पत्ती तास जप्तकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 0/22 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया।

You missed

error: Content is protected !!