IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दिग्विजय महाविद्यालय में वर्चुअल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के वाणिज्य संकाय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 जनवरी 2022 को संस्था के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर के मार्गदर्शन एवं वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. एच. एस. भाटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नूतन कुमार देवांगन व प्रोफेसर संजय देवांगन के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने देश में पर्यटन के महत्व को संक्षिप्त रूप में विद्यार्थियों को बताये। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर हिरेंद्र बहादुर ठाकुर, सहायक प्राध्यापक इतिहास द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने के उद्देश्य तथा पर्यटन का आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। डॉ. एच. एस. भाटिया ने पर्यटन व्यवसाय में रोजगार के अवसर पर व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गूगल मीट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नूतन देवांगन एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर संजय देवांगन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 85 विद्यार्थी शामिल हुए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!