IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। बेटी को ससुराल पहुंचाकर घर लौट रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

सूचना देने वाले धर्मेन्द्र वर्मा पिता जासल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी कांचरी थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) ने छुईखदान पुलिस को बताया कि दिनांक 24/01/22 को मेरे ससुर सुरेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम पतरझोरी थाना परपोडी जिला बेमेतरा बाइक क्रमांक CG04-CW-1005 से अपनी पुत्री को छोडने ग्राम कांचरी आए थे। बेटी को छोडकर छुईखदान होते हुये अपने गांव पतरझोरी जा रहे थे कि ग्राम घिरघोली नाला सिध्दबाबा मंदिर के पास सामने से आ रही ट्रक 14 चक्का क्रमांक CG08-AE-9036 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बाइक को जोर से ठोकर मार एक्सीडेंट किया। एक्सीडेंट से मेरे ससुर सुरेन्द्र वर्मा के सिर में पैर में चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

You missed

error: Content is protected !!