IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। डायल 112, सी-4 रायपुर से शिकायत प्राप्त हुआ है कि एक मोबाइल नंबर 7489699660 धारक जयराम नेताम पिता भुवनेश्वर नेताम उम्र 30 साल सा. मटरुसे चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम के द्वारा अपने मोबाईल से सेन्टलाईज्ड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर डायल 112, सी-4 रायपुर को 04 बार काल कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर काल ट्रेकरो को परेशान कर डायल 112, सी 4 की आपातकालीन सेवा में अनावश्यक रूप से व्यवधान उत्पन्न किया है। कि शिकायत पत्र प्राप्त होते ही कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी दामापुर सहायक उप.निरीक्षक रघुवंश पाटिल के कुशल नेतृत्व में तत्काल आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए मोबाइल धारक जयराम नेताम पिता भुवनेश्वर नेताम उम्र 30 साल सा. मटरूसे चौकी दामापुर थाना कुंण्डा के विरुद्ध धारा 151 पंजीबद्ध कर आज दिनांक-25/01/2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्य में चौकी प्रभारी दामापुर, सउनि रघुवंश पाटिल, प्र. आर. 355 रघुनंदन चंद्रवंशी, आर. 493 हिरेश सिंह ठाकुर, सैनिक 75 खगेश्वर साहु का सराहनीय योगदान रहा है।

You missed

error: Content is protected !!