IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले महिला आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है-आला अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक 49/2022 धारा 420 के मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रार्थी धर्मेन्द्र दास वैष्णव पित स्व ० लाकेश्वर दास वैष्णव निवासी सलोनी डोंगरगढ़ द्वारा थाना डोंगरगढ़ में लिखित शिकायत आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नगर पलिका में नौकरी लगाने के नाम पर छल कपट धोखाधड़ी कर 1,50,000 / – रूपये लेकर नौकरी नहीं लगाने एवं पैसा मांगने पर पैसा वापस नहीं करने महिला आरोपी द्वारा छल कपट पूर्वक धोखाधड़ी कर पैसा ले लिया है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में दिनांक 18.01.2022 को अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी धनेश्वरी वर्मा पिता कैलाश वर्मा उम्र 32 साल साकिन ग्राम बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

You missed

error: Content is protected !!